जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की कार्यकारिणी और नये सदस्यो का हुआ ओरिएंटेशन ( ट्रेनिंग )
नये साल की धमाकेदार शुरुवात के साथ जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा जेसी जेएफएम शिल्पा काबरा ने कराया कार्यकारिणी और नये सदस्यों का ट्रेनिंग प्रोगाम । पद पर कार्यरत कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्य की ज़िम्मेदारी और महत्व को सफलतापूर्वक टीम वर्क करके अपने पूरे साल को सुनहरा बनाने की ट्रेनिग ऑथर जेसीआई सेनेटर एडवोकेट अमितेष पाठक जी ने दी । नये सदस्यों को नयी राह दिखाकर उनके सपने पूरे करने की ट्रेनिग नेशनल ट्रेनर जेसीआई सेनेटर आँचल पंजवानी जी से मिली । जेसीआई से क्या मिल सकता है और जेसीआई क्या दे सकता हैं इस पर उन्होंने नये सदस्यों को विस्तार से समझाया । ट्रेनिंग के दौरान जेसीआई किन पाँच एरिया में काम करती इसकी जानकारी नये सदस्यों को दी गयी । ट्रेनर्स ने ये भी बताया कि जेसीआई एक नेशनल संगठन है जहां न केवल अपने ही शहर में वरन आप पूरे विश्व में अपनी पहचान कैसे बना सकते हैं । इस कार्यकम में जेसीआई की फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वॉढर सहित रूपाली दुबे , शिखा गोलछा ,कल्पना गुप्ता , निशा जैन और चंचल पलसानिया भी उपस्थित रहें । जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की पीआरओ जेसी दीया मूलचंदानी ने बताया कि 30 कार्यकारिणी और 18 नये सदस्यों की उपस्थिती में ये शानदार ट्रेनिग प्रोगाम संपन्न हुआ ।इस प्रोग्राम का निर्देशन जेसी एचजीएफ डॉक्टर ऐश्वर्या बंसल ने किया । हाल ही में नेशनल ट्रेनर बनकर आयी आँचल पंजवानी और सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षा का ख़िताब जीतकर आई शिखा गोलछा को सम्मानित भी किया गाया ।

