*कृषि भूमि में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर सांकरा (धरसींवा) (वि)*
*सांकरा सोंडरा सिलतरा धरसींवा सहित आसपास कृषि भूमि को खरीदकर अवैध प्लाटिंग का कार्य जोर शोर से जारी है*
शनिवार को धरसींवा में तहसीलदार बाबूलाल कुरें ने सिक्स लाइन किनारे चल रहे अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाया। तहसीलदार बाबूलाल कुरें ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभी मुख्यालय धरसींवा में दो तीन जगह कार्रवाई की गई है। धरसींवा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के समीप सिक्स लाइन के किनारे लगभग चार एकड़ में अवैध प्लाटिंग हुई थी, जिस पर बुलडोजर चलवाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन
जेसीबी
में कार्रवाई की जा रही है धरसींवा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कोई नई बात नहीं है। क्षेत्र के सांकरा सिलतरा सोंडरा मुख्ययालय धरसींवा आदि में जगह-जगह अवैध प्लाटिंग जोर-शोर से हो रही है। धरसींवा के परसतराई मार्ग स्थित वार्ड एक में भी कृषि भूमि पर अवैध प्लस्टिंग की गई है। इसी तरह अन्य गांवों में
भी हाल बेहाल है। बिना डायवर्सन के अवैध प्लाटिंग में लोग प्लाट लेकर मकान तो बना लेते हैं, लेकिन बाद में ग्राम पंचायत की परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि वह बिजली कनेक्शन के लिए पंचायत जाते हैं। ऐसे में पंचायत के जिम्मेदार दुविधा में रहते हैं आखिर अवैध प्लॉटिंग वालों को कैसे एनओसी दें?

