*भारतीय योग संस्थान ने महिला योग शक्ति दिवस मनाया*


*भारतीय योग संस्थान ने महिला योग शक्ति दिवस मनाया*
*सभी शिक्षकों,कार्यकर्ताओ एवं साधको ने “भारतीय योग संस्थान का राष्ट्रीय महिला योग शक्ति दिवस ” को भारतीय योग संस्थान,रायपुर के समस्त साधको ने मिलकर केनाल रोड,कटोरा तलाब पार्क में बड़े ही धूम-धाम से उत्साह के साथ मनाया गया। इस सुंदर,गरिमामयी, प्रेरणादायी कार्यक्रम में योग में आसन,प्राणायाम,ध्यान के साथ सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रम जिसमे योग नृत्य,सूक्ष्म क्रिया का अभ्यास भी योग गीत के माध्यम से,प्रेरणा दाई गीत भजन,वंदन का भी मंचन किया गया । सस्थान के सभी साधको एवं कार्यकर्ताओ का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा आगे भी ऐसे शक्तिवर्धक,उर्जादायी,उत्साहवर्धक,प्रेरणादायी एवं योग से जोड़ने हेतु और मन को आनन्दित और प्रफुल्लित करने वाले कार्यक्रम का आयोजन करते रहने हेतु संकल्प लिया।* *सर्व प्रथम योग संस्थान के समस्त जोन प्रमुखों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गोकुल उद्यान टैगोर नगर केंद्र के साधकों ने सरस्वती वंदना एवम शंखनाद की ध्वनि गुंजायमान किया ।मंच संचालन नीतू मूंदड़ा और गीताजंली बाग ने तथा आसन प्रदर्शन लता,सविता,मीना और कंचन ने किया* *आकर्षक सूक्ष्म क्रिया का अभ्यास आसुदा राम महावीर नगर केंद्र की टीम जिसमे अवनी और अनीता ने मुख्य भूमिका निभाई । पाद हस्तासन,हस्त उत्तानासन, चक्कीचलन, मरजरीआसन,भुजंगासन सेतुबधासन,शवासन सुदेशना,कांति,संगीता, किरण प्रसाद,रिया, जया ने हंसी का अभ्यास ममता अग्रवाल ने मंत्र मुग्ध कर लाभ से अवगत कराया,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास वंदना और कविता ने अंगो एवम ग्रंथियों में होने वाले लाभ को बताकर मनमोहक ढंग से कराया ।आकर्षक उद्बोधन रोशनी बजाज ने दिया प्रार्थना,शांति पाठ और राष्ट्रगान जयंती चंद्रा और अनीता जोशी ने किया।मनोरंजक आकर्षक व उत्साह वर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति उत्तम वाटिका योग केंद्र और बूढ़ा तालाब योग केंद्र की टीम ने किया ।कंवलजीत,पलक डिंगवानी,सपना,अरुणा, सरिता की टीम ने योग सम्बन्धी साहित्य एवं सामग्री की व्यवस्था की थी ।* *मुकेश सोनी ने भारतीय योग संस्थान नारी की अंतरंग शक्ति को जागृत करने के निरंतर,अनवरत योग से जुड़े रहने का संदेश दिया लिए जामवंत की भूमिका में होना एवम पूरे विश्व को यदि योगमय बनाना है तो नारी को योग से पारंगत होने संबंधी संदेश दिए और आभार प्रदर्शन गीता चौधरी ने करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की* *कर्यक्रम को सफल बनाने समस्त व्यवस्था में राजेश डागा,राजेश अग्रवाल,अशोक इसरानी,रेखा बजाज, प्रभा शर्मा,अरुणा अग्रवाल,महेश रूपरेला,अक्षय_पवन सूद सरिता,अर्चना,कविता मीतू आदि समस्त साधकों का योगदान रहा।*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻भारतीय योग संस्थान रायपुरमुकेश सोनी🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *