गणित शिक्षक प्रशिक्षण में बच्चों के साथ कक्षा -कक्ष में करवाई जाने वाली गतिविधियों पर समझ बनाने को लेकर दिया प्रशिक्षण
बालोद जिले के विकास खंड डौंडी लोहारा में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिक्षा नीति 2020 व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा (फाउंडेशनल स्टेज 2022) स्वीकारते है कि “बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान आगे की कक्षाओ में सीखने का मुख्य आधार है । एफ एल एन मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक में पढ़ने वाले बच्चों के अधिगम स्तर को शिक्षा नीति के अनुसार प्राप्त करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है । इसी क्रम में एस सी आर टी, समग्र शिक्षा व एल एल एफ के संयुक्त प्रयास से शिक्षको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 21/12/2023 से 23/12/2023 संकुल ज़ोन घीना में आयोजित किया गया । इस संकुल ज़ोन में विकासखंड के घीना , कसही कला,भीम कन्हार ,मुड़खुसरा संकुल के 30शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल हुए । इस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा एक से तीन के सभी बच्चों के लिए भाषा व गणित की अभ्यास पुस्तिका तथा शिक्षकों के लिए शिक्षक संदर्शिका उपलब्ध कराई गई है । भाषा के चार खंडीय मॉडल – “मौखिक भाषा विकास, डीकोडिंग, पढ़ना व लिखना तथा गणित के चार खंडीय माडल मौखिक गणित, मुख्य दक्षताओ पर कार्य, अभ्यास पुस्तिका पर कार्य व खेल खेल में गणित पर विस्तार से चर्चा की गई । भाषा व गणित की कक्षाए शिक्षक संदर्शिका के अनुसार चार खंडीय माडल के अनुसार किस प्रकार संचालित की जाएगी, शिक्षण के दौरान शिक्षण सामग्री का सीखने सिखाने में बेहतर उपयोग कैसे होगा, पुनरावृत्ति व आकलन का कार्य कैसे किया जायेगा, कक्षा में पिछड़ रहे बच्चों के साथ दैनिक रूप से कैसे कार्य किया जाये जैसे महत्वपूर्ण पहलु पर गतिविधियों के डेमो के साथ साथ विस्तार पूर्वक बातचीत की गई । एल एल एफ से रामरतन मीणा जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा NCF-FS पर चर्चा करते हुए गणित शिक्षण की एप्रोच पर बात करते हुए ELPS के बारें में जानकारी से अवगत करवाया गया । प्रशिक्षण में संकुल अकादमिक परमानंद साहू एवं प्रशिक्षक भागवत साहू के द्वारा गणित शिक्षण एवं गतिविधियों के बारें में बताया गया । शिक्षकों के साथ में रोचक गतिविधियाँ करवाई गई ।

