अटल जयंती पर संगोष्ठी एवं विधायक सम्मान समारोह आयोजित

*अटल जयंती पर संगोष्ठी एवं विधायक सम्मान समारोह आयोजित*


रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा अटल चौक(एटीएम चौक) पर 25 दिसंबर को शाम 6 बजे छत्त्सीगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपाई की जयंती पर “अभिनव छत्तीसगढ़ के साकार स्वप्नदृष्टा–अटल जी” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे विश्विद्यालय के कुलपति बलदेव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज एवं प्रदीप जैन वक्ता के रूप में शामिल होंगे, उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश रारा ने बताया की संगोष्ठी के पश्चात संघ द्वारा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा शाल–श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *