राजेश्री महन्त जी महाराज का एक दिवसीय प्रवास*
महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 21 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 12:30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे यहां वे स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश शर्मा जी के यहां शोकाकुल परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे, दोपहर 1:30 बलौदा पहुंचेंगे यहां शोकाकुल सोनी परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे, पौने तीन बजे उनका आगमन खरौद होगा यहां श्री योगेंद्र सोनी के यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे, शाम 4:15 बजे शिवरीनारायण पहुंचकर केसरवानी परिवार के शोक संतप्त परिवार से भेंट मुलाकात करेंगे 4:45 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा भगवान का दर्शन पूजन करेंगे। यहां से 5:45 बजे रवाना होकर 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, रात्रि 9:00 बजे विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर अंतर्गत स्थित ग्राम भरेंगा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 10:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

