*साहू समाज की ओर से नवनिर्वाचित विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग*
साहू समाज की मांग, अरूण साव, बने सीएम
रायपुर। साहू समाज की ओर से नवनिर्वाचित विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई गई है। प्रदेश साहू संघ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ऋषि साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे बड़ा वर्ग होने के नाते अरूण साव का दावा मजबूत बनता है। इससे पूरा ओबीसी समाज गौरवान्वित होगा। उन्होंने मोतीलाल साहू को मंत्री बनाने की भी मांग की है।

