*भाजपा महिला मोर्चा ने की नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक*

*भाजपा महिला मोर्चा ने की नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक*


*भाजपा की जीत में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण – शालिनी राजपूत*
*मोदी जी की गारंटी प्रदेश की महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना का लाभ*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों का विजय तिलक कर स्वागत की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने नव निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि इस जीत में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही। महतारी वंदन योजना से प्रभावित होकर एवं भाजपा पर भरोसा व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं प्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रदेश की बागडोर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाकर भाजपा को सौंपी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में कांग्रेस ने आताताई मचा रखी थी। इसलिए प्रदेश की जनता ने प्रदेश को फिर से खुशहाल एवं समृद्ध बनाने के लिए एक मजबूत सरकार बनाने के लिए एवं छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का टापू बनने के लिए भाजपा पर भरोसा जताते हुए सत्ता की चाबी भाजपा को सौंपी हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मोदी जी की गारंटी है जो पूरा होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो घोषणा करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं और भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता से किया हर वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है जिन्होंने भय, आतंक एवं भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया है।
इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ममता साहू शीतल नायक महामंत्री विभा अवस्थी संध्या तिवारी कृतिका जैन मिनी पांडे आयुषी पांडे. आशा दुबे हारशिला रूपाली भारती भागल………. सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *