महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी का एकदिवसीय कार्यक्रम*

:-महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी का एकदिवसीय कार्यक्रम*


महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का एकदिवसीय कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित हुआ है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर सन 2023 दिन गुरुवार को राजेश्री महन्त जी सुबह 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ में प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर अष्ट प्रहरी श्रीराम नाम संकीर्तन का शुभारंभ करेंगे, दोपहर 12:00 बजे रायपुर से प्रस्थान करके वे 2:30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 3:30 बजे उनका आगमन ग्राम धुरकोट होगा यहां वे श्रीपाल सिंह के यहां राइस मिल के शुभारंभ के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:30 बजे उनका आगमन खरौद होगा यहां शुकुल पारा में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। शाम 5:15 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा, यहां से भगवान के दर्शन पूजन के पश्चात 6:00 बजे प्रस्थान करके रात्रि 8:30 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे, तुलसी विवाह के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *