*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र क्र. 44 कसडोल के युवा प्रत्याशी संदीप साहू के पक्ष में राजकमल सिंघानिया ने किया धुआंधार प्रचार।*
*कसडोल…। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 44 के युवा प्रत्याशी संदीप साहू के प्रचार में आज कसडोल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकमल सिंघानिया ने छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के चुनाव में धुंआधार जनसंपर्क एवं सभा लिया।राजकमल सिंघानिया कसडोल विधानसभा के अंतर्गत खटौद,बैगन डाबरी, हटोद , खरी बेलारी ,खरा भमनी ,असनीद,आमाखोवा,भवरीद, सेल, कटगी , सवार, झांछी , पिशिद गए और उन्होंने वहां की जनता को संदीप साहू के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया और उन्होंने यह भी वादा किया कि जैसे क्षेत्र में पहले लोगों की सेवा करता आ रहा हूं उसी प्रकार से आगे मरते दम तक कांग्रेस पार्टी में रहते हुए आप की सेवा करूंगा।कांग्रेस के युवा प्रत्याशी संदीप साहू ने भी अपने लिए वोट मांगा और कसडोल विधानसभा की सेवा करने की बात कही इस चुनाव प्रचार में प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी, प्रदेश महामंत्री तरुण खटकर, प्रदेश सचिव अविनाश मिश्रा, मनीष मिश्रा, हरीश साहू ,लेख राम जयसवाल ,मोहन साहू सुरेंद्र साहू ,चंदन साहू ,उत्तम सिंह हरीश साहू आदि लोग उनके साथ उपस्थित थे।,

