गोगांव रेलवे क्रॉसिंग गुढ़ियारी मैं आया दिन हो रही है चोरी की वारदात और मर्डर पुलिस प्रशासन सुस्त रवैया?

गोगांव रेलवे क्रॉसिंग गुढ़ियारी मैं आया दिन हो रही है चोरी की वारदात और मर्डर पुलिस प्रशासन सुस्त रवैया दिखा रही है व्यापारी संघ द्वारा शिकायत आवेदन टीआई साहब को दिया गया लेकिन सभी व्यापारी को सकारात्मक जवाब नहीं मिला हिमांशु जनरल स्टोर में दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गोगांव में आए दिन सभी दुकानों में चोरी की घटनाओं सुनने मिल जाती है अनेकों शिकायतों के बावजूद भी गुढ़ियारी पुलिस प्रशासन सीरियसली नहीं लेती पीसीआर वैन रात में खानापूर्ति के नाम पर घूमती है रेलवे क्रॉसिंग के पास असामाजिक तत्व का बैठा रहना वहां पर शराब पीना औरतों से छेड़छाड़ करना यह साबित करता है की आम जनता को चैन से रहने का हक नहीं और शिकायत करने का भी हक नहीं अगर शिकायत करने जाओ तो उल्टा शिकायतकर्ता को ही बदतमीजी से बात की जाती है क्या कोई जनप्रतिनिधि आम जनता की मुसीबत मैं खड़ा नहीं होगा क्या सिर्फ नेता वोट मांगने की राजनीति करते हैं क्या इन बदमाशों चोरों उचक्के को सजा दिलाने के लिए कोई खड़ा होगा हम सभी में बहुत हो को कहा लेकिन सभी ने जवाब में सिर्फ खानापूर्ति ही की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *