*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र. 43 के प्रभारी बनाए गए राजीव अवस्थी*

*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बिलाईगढ़ क्षेत्र क्र. 43 के प्रभारी बनाए गए राजीव अवस्थी*



*असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी को बिलाईगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है । असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के अनुशंसा पर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने राजीव अवस्थी को बिलाईगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जिसकी जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गई।असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने अपनी नियुक्ति पर के.के.सी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.उदित राज, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के.के.सी. प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजू साहू का आभार व्यक्त किया साथ ही यह विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस की प्रत्याशी कविता प्राण लहरे जी के क्षेत्र में सतत काम करेंगे एवं विजयी बनाने कि दिशा में भरसक प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *