*सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने चलाया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कैडेट्स को बताया, आपदा के समय बचाव के तरीके*
*एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को बताया, आपदा के समय कैसे करें बचाव,*
*सहजनवा / गोरखपुर:* 22 अक्टूबर से चल रहे 8 दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–172, भोलाराम मस्करा इंटर कालेज, सहजनवा में एनसीसी कैडेट्स को पांचवे दिन एनडीआरफ की टीम ने आपदा से बचाव की ट्रेनिंग दी । एक विशेष ट्रेनिंग टीम ने कैडेट्स को खुद और दूसरों के बचाव के तरीकों पर व्याख्यान भी दिया ।कैम्प कमांडेंट कर्नल सतीश कवर के आग्रह पर एनडीआरफ के *उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा* के मार्गदर्शन में (आर.आर.सी.) गोरखपुर के *उप कमांडेंट श्री संतोष कुमार* के नेतृत्व में एनडीआरएफ के निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में ट्रेनिंग दी । इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स को बताया की परिस्थितियां कैसी भी हो, हार ना माने । “इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचार, ट्रामा मैनेजमेंट हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देना, बाढ़ के दौरान किए जाने वाले, बचाव व उपायों के बारे में उदाहरण देकर समझाया । इसके अलावा बाढ़ व अन्य आपदाओं के दौरान, घरेलू सामान से बचाव उपकरण बनाने की भी ट्रेनिंग दी गई । स्ट्रेचर बनाने के तौर-तरीके भी बताएं।इस दौरान एडम ऑफिसर कर्नल नरेन्द्र डागर, फर्स्ट ऑफिसर भारत सिंह, थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, ले० वंदिता त्रिपाठी, एस.एम. पवन कुमार सहित 300 कैडेट्स व पी.आई. स्टाफ मौजूद रहे ।

