पुलिस देगी पेशेवर निशानेबाजी की ट्रेनिंग शूटिंग रेंज आज से शुरू
रायपुर | निशानेबाजी में विश्व और ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंदा जिस तरह 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस रेंज में करते थे। उसी तरह का 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल शूटिंग रेंज रायपुर में बनाया गया है, जहां खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। यहां निशानेबाजी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा गन लाइसेंस जिनके पास नहीं होगा, उन्हें भी यहां ट्रेनिंग देने का प्रावधान किया जा रहा है। विजय दशमी पर मंगलवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस लाइन में नव निर्मित शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद निशाना लगाया।
आरआई वैभव मिश्रा ने बताया कि पुलिस वालों के साथ आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए इंसे बनाया गया है। प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम फीस ली जाएगा, जिससे उसका मेंटेनेंस किया जाएगा। निशानेबाजी करने वाले खिलाड़ी भी यहां अपनी प्रैक्टिस कर सकेंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया गया है। निर्माण के दौरान इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

