*विधायक विकास उपाध्याय ने विजयादशमी पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी*……
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।आज के दिन हिंदू परंपराओं के अनुसार घरों घर में औजार की पूजा की प्रथा है और आज पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर यह पर्व मना रहे हैं।बधाई संदेश में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक का यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति सद्भावना और भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है विजया दशमी पर्व बुराई पर अच्छाई के साथ अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

