*उत्तर विधानसभा आधिकारिक प्रत्याशी घोषित होने पर विधायक जुनेजा ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

*उत्तर विधानसभा आधिकारिक प्रत्याशी घोषित होने पर विधायक जुनेजा ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

आगामी विधानसभा से कांग्रेस के 90प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है जिसमे तीसरी सूची में उत्तर क्यू विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा पर आलाकमान ने चौथी बार विश्वास जताया है श्री जुनेजा ने आधिकारिक घोषणा के बाद सपत्नीक स्टेशन रोड गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेका साथ ही देवेंद्र नगर शासकीय आवासीय परिसर ऑफिसर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया प रविशंकर शुक्ल वार्ड, शांति नगर राम मंदिर में माता रानी के दर्शन कर प्रसादी वितरण की इस मौके पर पार्षद एवम एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी,एल्डरमैन सुनील भुवाल,पार्षद अमितेश भारतद्वाज,पार्षद बंटी होरा ,पार्षद कामरान अंसारी,पार्षद पुरषोत्तम बेहरा,सुनील छतवानी,ठाकुर राम साहू,कमल घृतलहरे,गौतम यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *