*पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का*

*पुलिस स्मृति दिवस*

*पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का दिन*सभी वीर जवानों को कोटि कोटि नमन
आज हमारे देश की पुलिस को याद करने, उनके प्रति आभार जताने और उनके साथ एकजुटता दिखाने का दिन है। हम सब जानते हैं कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए लाखों पुलिसकर्मी दिन रात जुटे रहते हैं। इसी के साथ आपातकालीन स्थितियों में वो अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते। हम सब सुरक्षित हैं इसके पीछे पुलिसकर्मयों की मेहनत और समर्पण की बहुत अहम भूमिका है। इसीलिए ये दिन उनको समर्पित करते हुए हम सब मिलकर ये संकल्प तो ले ही सकते हैं कि उनके लिए अनुकूल स्थितियां निर्मित करने में योगदान दें। और इसका सबसे सही तरीका यही है कि हम अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से करें।🙏 Janki Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *