प्रतापपुर विधानसभा से टिकट की दौड़ में रामदेव जगते सबसे आगे कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलना लगभग तय

*प्रतापपुर विधानसभा से टिकट की दौड़ में रामदेव जगते सबसे आगे कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलना लगभग तय🌹* छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से टिकट वितरण का इंतजार लगभग खत्म हो गया है।बहुत जल्द ही कांग्रेस पार्टी का प्रथम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा लगभग सभी सीटों की स्क्रीनिंग कर दी गई है। यह माना जा रहा है की नवरात्र के प्रथम दिवस प्रथम चरण के सीटो पर चुनाव हेतु व बड़े नेताओं की सीटो का सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आगामी सूची के लिए कुछ सीटो पर अभी भी एकमत राय नहीं बन पाई है। केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा कराई गई सर्वे में अभी भी कुछ सीटों पर दावेदारों के नाम का प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा प्रस्तुत की गई नामो में अंतर पाई गई है।जिसे लेकर पार्टी हाई कमान के द्वारा प्रदेश चुनाव समिति को निर्देशित किया है की जिताऊ व्यक्तिओ का नाम पैनल में भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।सरगुजा संभाग के एक आरक्षित सीट प्रतापपुर की बात करे तो गुप्त सूत्रों से जानकारी हासिल हुई है की इस सीट से युवा नेता रामदेव जगते ने टिकट की दौड़ में सर्वे के आधार पर जिताऊ दावेदार में अपना नाम दर्ज कराए है। पार्टी संगठन के कई पदो पर रहकर कांग्रेस में नए युवाओं को जोड़कर पार्टी के विचारधारा व सरकार की नीतियों को प्रतापपुर के हर क्षेत्रो में काम किए है।इस सीट से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी जो सर्वे में डेंजर जोन में है इनका टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है।पार्टी हाई कमान इस बार लंबे समय से पार्टी में काम कर रहे कई दावेदारों को जो जिताऊ हो,पार्टी के प्रति समर्पित हो व अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देने की बात कही जा रही है। रामदेव जगते जी के द्वारा पिछले बार विधानसभा चुनाव 2018 में भी प्रबल दावेदारी की थी।लेकिन बड़े नेताओं के समझाइश पर टिकट की दावेदार नही बन पाए।इस बार अगर पार्टी हाई कमान के द्वारा अगर सर्वे को आधार बनाती है तो रामदेव जगते प्रतापपुर विधानसभा से सबसे आगे चल रहे है। क्षेत्र की जनता, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा,मतदाता, जनप्रतिनिधि,समाज प्रमुखों के द्वारा विधानसभा प्रतापपुर में रायसुमारी हेतु पधारे प्रदेश के सह प्रभारी डॉ.चंदन यादव जी के पास भी भारी से भारी संख्या में अपना राय व समर्थन रामदेव जगते को प्रत्यासी बनाने की मांग रखी थी।सर्वे व कार्यकर्ताओ के मांग को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है की इस बार प्रतापपुर विधानसभा से रामदेव जगते का कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *