मेरी माटी मेरा देश हिन्दू कॉलेज में अमृत कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा देश

हिन्दू कॉलेज में अमृत कलश यात्रा
दिल्ली। देश की माटी से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं है। भारत वह देश है जहाँ के निवासियों ने अपनी संस्कृति और स्वाधीनता के लिए बड़ी बड़ी कुर्बानियां दी हैं। दिल्ली के हिन्दू कालेज में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्या प्रो अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू कॉलेज भारतीय् संस्कृति का भी वास्तविक प्रतिनिधि है जहां कश्मीर से कन्या कुमारी के सभी विद्यार्थी पढ़ने आते हैँ। उन्होंने देश प्रेम को सबसे महान मूल्य बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में इस यात्रा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वयं सेवकों को दर्शनशास्त्र के प्रो एंटनी देवसिया, अर्थशास्त्र के डा अब्दुल रहीम अंसारी और हिंदी की प्रो रचना सिंह ने सम्बोधित किया।महाविद्यालय परिसर में हुई इस यात्रा में देश के लगभग प्रत्येक राज्य के विद्यार्थियों ने अमृत कलश में देश की माटी अर्पित की। स्वयं सेवकों ने मेरा देश मेरी माटी गोआ हो या गोहाटी जैसे नारे लगाते हुए यात्रा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा पल्लव ने अन्त में सभी का आभार ज्ञापित किया।
जिगीशा भार्गवीराष्ट्रीय सेवा योजनाहिन्दू कॉलेजदिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *