*विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने आचार संहिता के पहले किए करोड़ो के विकास कार्यों की भूमिपूजन*
उत्तर के विधायक एवम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने चुनाव के पहले उत्तर विधानसभा क्षेत्रवासीयो को करोड़ों रुपए की सौगात दी श्री जुनेजा ने विभिन्न वार्डो में 1करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण किया जिसमे रवि शंकर शुक्ल वार्ड में 20लाख के धोबी घाट में सामुदायिक भवन निर्माण भूमिपूजन,वीरांगना अवंती बाई वार्ड में 5-5 लाख के हाई मास्क लाइट एवम मांझी पारा में टीन शेड निर्माण कार्य भूमिपूजन,इंदिरा गांधी वार्ड में 10लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन,काली माता वार्ड कुष्ठ बस्ती में 12.56लाखके सीसी रोड निर्माण कार्य,शक्तिनगर में 5लाख के सामुदायिक भवन लोकार्पण,देवेंद्र नगर में 7लाख के चबूरता जीर्णोद्धार एवम सौंदर्यीकरण कार्य भूमिपूजन,रमन मन्दिर वार्ड चुनाभट्टी में 5-5लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन,तात्या पारा में 6लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन,दयाभवन के प्रथम तल पर 25लाख के टीन शेड निर्माण कार्य, फाफा डीह साहू पारा 10लाख के भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन ,गुरुघासी दास वार्ड में 5लाख के भवन लोकार्पण ,11लाख के आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण,3लाख के टीन शेड निर्माण कार्य भूमिपूजन, सिविल लाइन वार्ड में 10लाख के सामाजिक भवन भूमिपूजन,पंडरी एवम दुर्गानगर में 5-5लाख के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन, बीएसआईपी कॉलोनी में 5लाख के टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसमे वार्ड के पार्षद, क्षेत्रवासी एवम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

