उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने तेलीबांधा के 180 अधिभोगियो को बांटे पट्टे
रायपुर के समस्त विधान सभा में पट्टे वितरण का सिलसिला लगातार चल ही रहा है रविशंकर शुक्ल वार्ड ,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड,मौदहापारा , पारस नगर के बाद उत्तर विधानसभा के तेलीबांधा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के रहवासियों को उत्तर विधानसभा के विधायक एवम गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने भू अधिकार का स्वामित्व प्रदान किया क्षेत्र के कुल 180अधिभोगियो को स्थाई पट्टा वितरण वितरण कर बधाई दिया श्री जुनेजा ने कहा की क्षेत्र के सर्वांगीण विकास सतत चलती रहेगी मैं इस इस के जन प्रतिनिधि होने के नाते उनके आवास जल,जैसे मूलभूत सुविधाओ को उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य है और आगे भी इसी प्रकार सेवक के रूप में कार्यरत रहूंगा माननीय मुख्यमंत्री ने 10लाख परिवार को आवास दिया और आज हम क्षेत्र के जनता को स्थाई पट्टा जो उनका अधिकार है उन्हे है सौप रहे है। इस अवसर पर सुनील छतवानी,ठाकुर राम साहू संदीप बारले,मोहसिन खान , अमरजित कौर,सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

