दुर्गा महाविद्यालय में बीए / बीसीए / पीजीडीसीए / डीसीए / बीबीए / बीएड प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु महाविद्यालय के सभा भवन में प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में दिनांक 26 सितंबर 2023 को महाविद्यालय के बीए / बीसीए / पीजीडीसीए / डीसीए / बीबीए / बीएड प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु महाविद्यालय के सभा भवन में Induction Programe (प्रेरण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न समितियों, विभाग, खेलकूद गतिविधि इत्यादि से परिचय करना है। छात्राओं द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी की धार और श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन करते हुये आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सुभाष चन्द्राकर ने महाविद्यालय के पूर्व ख्यातिलब्ध प्राचार्यों का नाम सहित उल्लेख कर, गौरवशाली इतिहास से छात्र – छात्राओं को परिचित कराया । प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपने स्वागत भाषण में समस्त नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन महाविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है। आप अच्छे से पढ़ाई करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराये। स्मरण रहे कि आप अकेले नहीं है किसी भी स्थिति में पूरा महाविद्यालय परिवार आपके साथ खड़ा है। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र देते हुये कहा कि सबसे पहले शुरू कीजिये, वाद मत कीजिये, साबित कीजिये और किसी से कहीये मत करके दिखाइये।छात्र परिषद संचालन एवं गठन समिति के अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा ने बताया की सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन छात्र परिषद के द्वारा किया जाता है

महाविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों का परिचय एवं उनकी उपलब्धि का वर्णन डॉ. मधु कामरा, द्वारा किया गया।डॉ. किशोर पटेल ने महाविद्यालय में काम कर रही विभिन्न 11 समितियों का परिचय करवाया। डॉ. राजेश शुक्ला ने स्नस्तर स्तर के विभिन्न विभागों का परिचय दिया । महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री प्यारेलाल साहू जी ने महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न खेल सुविधाओं के बारे में बताया। इसी तारतम्य में स्कवाडन लीडर तथा वायु सेना के प्रभारी डॉ. विजय कुमार चौबे जी ने महाविद्यालय में उपलब्ध एनसीसी के तीनों विंग (आर्मी विंग, गर्ल्स विंग, वायुसेना ) के उद्देश्य एवं कार्य तथा उससे होने वाले लाभ को बताया । इसके पश्चात महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने समाजसेवा हमारा लक्ष्य है और स्वयं से पहले आप यह हमारा मूल उद्देश्य है यह बताते हुये छात्रों को समाजसेवा के लिये प्रेरित किया । प्रभारी रजिस्ट्रार श्री पी.के. वर्मा जी के द्वारा विभिन्न कार्यालयीन कर्मचारियों का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन डीजे से हुआ जिसमें सभी विद्यार्थियों डीजे से हुआ ।आभार प्रदर्शन डॉ. दीपाली शर्मा ने किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *