समग्र शिक्षा एवं FLN कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 25.09-2023 को *ब्लॉक दुर्ग* में कक्षा-1, 2 व 3 हेतु आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें NCF-Fs 2022 पर चर्चा किया गया। बुनियादी गणित का डिजाइन, शिक्षक संदर्शिका पर समझ भाषा/गणित, शिक्षक संदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका और पाठ्य पुस्तक के बीच अंतर की समझ, कक्षा 1 से 3 तक घटकों के आधार पर लर्निग आउटकम पर चर्चा । जिसमें साप्ताहिक शिक्षण रूपरेखा व वार्षिक शिक्षण रूपरेखा पर समझ, शिक्षक संदर्शिका में ट्रैकर पर चर्चा, अभ्यास पुस्तिका मेरा सफर,पाठ योजना, भाषा की शिक्षण सामग्री व आकलन, पुनरावृत्ति, “मैंने सीख लिया” पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों के द्वारा अपने पूर्व प्रशिक्षण व कक्षा कक्ष के अनुभवों को भी साझा किया गया। ब्लॉक रिसोर्स केंद्र समन्वयक श्री श्रवण सिन्हा जी के द्वारा प्रतिभागियों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि हम सब मिलकर के बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक विकास अभियान के कक्षा 1से 3तक के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सबको को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं और निश्चित रूप से हासिल करेंगे और आपको मेहनत रंग लाएगी. प्रशिक्षण में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से कार्यक्रम प्रबंधक रामरतन मीना, राज्य समन्वयक अंकित शुक्ला, ब्लॉक अकादमिक समन्वयक, नितेश राजपूत, रूबी नाग, भूषण सिन्हा, संदर्भ व्यक्ति डॉ. अविनाश अवस्थी, सुमन प्रधान, तामीन वर्मा, रवि भट्ट, गोपी गौतम, संकुल अकादमिक समन्वयक नेमू सिंह साहू, आनंद तिवारी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया
समग्र शिक्षा एवं FLN कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक ब्लॉक दुर्ग में कक्षा-1, 2 व 3 हेतु आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ

