बिलासपुर – विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पलाश चंदेल पर लगे दुष्कर्म SC-ST एक्ट समेत सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। मामले में जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया है। बता दें कि आदिवासी महिला ने पलाश चंदेल के खिलाफ रेप सहित अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ आदिवासी शिक्षिका से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने का मामला दर्ज हुआ था।
बीजेपी नेता नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को रेप मामले में हाईकोर्ट ने दी क्लीन चिट, जानिए पूरी खबर

