“नुआखाई”में मुख्य अतिथि होंगे भूपेश बघेल, विधायक जुनेजा विकास ने सामाजिक बंधुओ के साथ किया आमंत्रित।

*”नुआखाई”में मुख्य अतिथि होंगे भूपेश बघेल, विधायक जुनेजा विकास ने सामाजिक बंधुओ के साथ किया आमंत्रित।*

रायपुर/राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार नुआखाई रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 24 सितंबर रविवार को जय बूढ़ी मां गांडा महासभा के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी को रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा एवं संसदीय सचिव विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने सामाजिक बंधुओ की मौजूदगी में आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जिसे मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया। ज्ञात हो कि पूर्व में भी श्री बघेल समाज के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने विधायक जुनेजा एवं विकास उपाध्याय जी को आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया और समाज के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। इस दौरान प्रमुख रूप से राधे नायक, विष्णु भत्रिया,शंकर तांडी, जीतू सागर, रसिक भाई, संजय सोनी, सूर्यकांत तांडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *