वरिष्ठ नेता महेंद्र बागोडीया का विधायक जुनेजा ने किया सम्मान

*वरिष्ठ नेता महेंद्र बागोडीया का विधायक जुनेजा ने किया सम्मान*


कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्त्ता के रूप मे सदैव तत्पर रहने वाले समता कॉलोनी निवासी श्री महेन्द्र बाघोडिया का उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ पुष्प गुच्छ साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने उनके स्वस्थ रहने की कामनाएं भी की। ज्ञात हो कि महेंद्र जी को हाल ही में विभिन्न संस्थाओं ने भी उनके सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका में रहने पर उनका सम्मान किया है। वे रायपुर महापौर के प्रतिनिधि भी हैं। गत दिनों संसदीय सचिव विधायक श्री विकास उपाध्याय ने भी उनका सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रमुख रूप से इस दौरान राधेश्याम विभार,संजय सोनी, मकरंद तांडी, युधिष्ठिर नायक, कमल धृतलहरे, आकाश नाग, नारायण पिल्ले रोहित बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *