अकलतरा विधानसभा में प्रमुख समस्याए है प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण विधायक प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा

अकलतरा विधानसभा में प्रमुख समस्याए है प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण विधायक प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा


जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट: जनता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने कहा कि हावड़ा कुर्ला रेल मार्ग में स्थित अकलतरा विधानसभा छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है. यह सीट छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. अकलतरा विधानसभा सीट की बात की जाए, तो बीजेपी, कांग्रेस और बसपा तीनों का ही इस सीट पर वर्चस्व रहा है लेकिन जनता के मूल समस्याएं का निराकरण किसी भी विधायक ने नहीं किया है इस लिए अब जनता परिवर्तन चाहती हैं क्योंकि अकलतरा विधानसभा के मुद्दे और समस्याएं अकलतरा विधानसभा सभा घने जंगलों बीच बसा है जिसके कारण यहां रहने वाले अनुसूचित जनजाति के लोग वन सम्पदा पर ही निर्भर हैं. इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है. बड़े बड़े कोल डिपो, क्रेसर प्लांट और मुरुम खदान हैं, जिससे स्थानीय लोगों को नौकरी कम और प्रदुषण ज्यादा मिलता है. बलौदा क्षेत्र के किसान सिंचाई की समस्या से भी जूझ रहे हैं. नहर का विस्तार नहीं होने के कारण खेती किसानी का काम भी प्रभावित हुआ. हर बार सभी दलों के प्रत्याशी इस समस्या का निराकरण का वादा करते हैं लेकिन स्थिति जस की तस है. पहले सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री के कारण रोजगार के लिए जनता को अच्छा मौका मिला. लेकिन प्लांट के बंद होने के बाद बेरोजगारी और मंदी हावी रहा और अभी भी और अनेक परेशानी हैं जनता इस बार भाजपा, कांग्रेस, बसपा तीनों पार्टी को किनारा करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *