विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने मेकाहारा के बहुलम्बित मांग को देखते हुए सौंपे डबल डेकर बॉडी फ्रीजर

*विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने मेकाहारा के बहुलम्बित मांग को देखते हुए सौंपे डबल डेकर बॉडी फ्रीजर*


उत्तर विधानसभा के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने डॉ भीम राव अंबेडकर अस्पताल मेकाहारा को 2.50लाख की डबल डेकर बॉडी फ्रीजर प्रबंधन को सौंपे। श्री जुनेजा सेवा भाव से सुर्खियों में रहते है मेकाहारा में इलाज के सुविधाओ को उपलब्ध कराने एवम लोगो को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से वर्षो से सेवा दे रहे है इसी क्रम में श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने ने कॉलेज की डीन डॉ तृप्ति नगरिया, अधीक्षक डॉ एस.बी.नेताम के समक्ष शव गृह प्रमुख डॉ. आर.के. सिंग को नए शव फ्रिजर सौंपे अस्पताल प्रशासन ने श्री जुनेजा को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर डीन डॉ तृप्ति नगरिया, अधीक्षक डॉ एस बी नेताम, डॉ आर के सिंह,सीएमओ डॉ मिथलेश चौधरी, पार्षद रितेश त्रिपाठी, सेवक महानंद,डॉ पी के खोडियार,राकेश धोत्रे, डॉ जागृति अग्रवाल, डॉ दिवाकर धुरंधर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *