प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी रायपुर द्वारा सदैव निर्धन व जरूरतमंद लोगों की मदद करने का लक्ष्य

प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी रायपुर द्वारा सदैव निर्धन व जरूरतमंद लोगों की मदद करने का लक्ष्य





प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी रायपुर जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। इस संगठन में ऐसे लोगों को जोड़ा गया जो दूसरों के सुख, दुख में हर संभव सहयोग और मदद करें। इस उद्देश्य को लेकर संस्था पूरे शहर में सक्रिय है। सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश, संस्था के पदाधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरम कपड़ों का वितरण, राशन वितरित करते आ रहे हैं करोना मे भी इनके द्वारा पुरे करोना काल पका हुवा भोजन जरूरतमंद लोगो के घर तक पहुंचाया गया अब इस कार्य मे आगे बढ़ते हुवे जरूरतमंद निर्धनो को ई रिक्शा प्रदान कर प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी रायपुर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है
प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी के सदस्यों ने गरीब असहाय लोगों को कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए पूरे शहर से गर्म कपड़े एकत्र करके दान किए। संगठन के सनम एज़ाज कुरैशी ने बताया कि संगठन ने इसके पहले भी बिना किसी बैनर के काम करते थे। एक दिन सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि एक संगठन बनाकर इस कार्य को व्यवस्थित तरीके किया जाए, जिससे अधिक से अधिक असहाय लोगों तक मदद पहुंच सके। उस दिन इस प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसाइटी रायपुर संगठन का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *