रायपुर :- आज नगर निगम में MIC बैठक में दिन दहाड़े सरकारी मुख्यालयों में भी वहां काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब खोरी करने लगे है। मुख्यालयों में काम कर रहे शराबियो की हिम्मत इतनी बुलंद है की उनको किसी भी तरह की करवाई का कोई डर नहीं है।
राजधानी के नगर निगम में आज जहां MIC की बैठक के दौरान निगम में काम करने वाले दो चपरासियों ने शराब के नशे में जमकर खूब हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक निगम में ही चपरासी के पद पर काम करने वाले विजय तांडी और संजय पटेल निगम में MIC की बैठक शुरू होने के पहले ही ड्यूटी के दौरान निगम मुख्यालय के भीतर ही बैठ कर शराब पी रहे थे। उसी दौरान सहायक राजस्व अधिकारी संदीप सोहने को जैसे ही दोनों के शराब पिने की जानकारी मिली तो वी जाकर दोनों को निगम मुख्यालय से बाहर चले जाने को कहा। जिसके बाद शराब के नशे में धुत दोनों चपरासियों ने राजस्व निरीक्षक संदीप सोहने से गाली गलौज करने लगे। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई की दोनों ही कर्मचारियों ने राजस्व अधिकारी के साथ जमकर मारपीट की।जिससे उनके नाक पे काफी चोट लग गई और खून निकलने लगा इसी कड़ी में उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है
निगम की एम आई सी बैठक में चपरासियों ने सहायक राजस्व अधिकारी को जमकर पीटा कर्मचारी निलंबित..

