अयान न्यूज दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
भांसी- ग्रामीणों ने किया CMDC, NMDC का विरोध, कहा खून देंगे लेकिन जमीन नही देंगे।
बैलाडीला लौह अयस्क निक्षेप 1 से 4 नंबर की लोकसुनवाई का क्षेत्रीय आदिवासियों ने ग्रामसभा का विरोध कर दिया। प्रशासन ने लोकसुनवाई मे वार्तालाप करने 12 सितम्बर दिन- मंगलवार, समय- प्रातः 11:00 बजे, स्थान- एन.एम.डी.सी. आई.टी.आई. परिसर, भांसी में आयोजित की थी। इधर ग्रामवासीयो ने आपात कालीन बैठक आयोजित की। साथ ही, उन्होने विरोध के साथ-साथ चुनाव बहिष्कार करने की भी बात कही है। उन्होंने साफ कहा न वोट देंगे और ना ही जमीन देंगे। आदिवासियों ने मेसर्स एनएमडीसी सीएमडीसी लिमिटेड, ग्राम-भांसी का जबरदस्त विरोध किया है। उनका कहना है कि खून देंगे परन्तु जमीन नही देगें। सीएमडीसी , एनएमडीसी के विरोध करते हुए ग्राम सभा रखी और सीएमडीसी एनएमडीसी को जमीन नही देने की बात कही। बता दे कि भांसी में डिपॉजिट 4 एनएमडीसी सीएमडीसी लिमिटेड का प्लांट खुलना है । ग्रामीणों का कहना है अगर इस जगह पर प्लांट खुलता है तो पूरा प्रदूषण फैलेगा। जल जंगल जमीन नष्ट हो जाएगा। आदिवासी जल जंगल जमीन को बचाते आए हैं। ग्रामीणों का कहना 12 सितम्बर को जो जन सुनवाई भांसी में रखी गई है, वह फर्जी है। इस लिए ग्रामीण जन सुनवाई का विरोध कर रहे है। जो भी दल इस प्रकरण में साथ नही देगा उसको वोट भी नही करेंगे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा