देशी शराब से अभी तक 8 लोगों की मौत ! प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण विधायक प्रत्याशी ने की मांग छत्तीसगढ़ में शराब बंदी जल्द जल्द हो

जांजगीर चांपा/अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ ने और विधायक प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा ने कहा कि जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ और अकलतरा में देशी शराब पीने से अभी तक 6 से 8 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है । जानकारी के अनुसार जहर मिले अवैध शराब पीने से यह मौत हुई है। इस पूरे मामले में जनता कांग्रेस ने सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता लगातार प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं चल रहा है। छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से अवैध शराब व देशी महुवा की शराब कारोबार हो रहा है जिसका दुष्परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है । जिसका ताजा उदाहरण जांजगीर चांपा के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम रोगदा की घटना है दूसरा अकलतरा की तीसरा अमोदा की घटना जिसमें अवैध शराब पीने से तकरीबन 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें का एक जवान भी और मजदुर किसान भी है। इस घटना से 8 परिवार का भविष्य अंधकार मय हो गया। जनता कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को 20—20 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की सरकार से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *