कांग्रेस पर सैकड़ों गोवंश की हत्या का लगेगा दोष : बृजमोहन अग्रवाल

कांग्रेस पर सैकड़ों गोवंश की हत्या का लगेगा दोष : बृजमोहन







जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में बुढ़ा तालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस को सद्बुद्धि की कामना के लिए शुक्रवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए। सद्बुद्धि यज्ञ में आहुति देने पहुंचे वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की अपनी झूठी राजनीति चमकाने के लिए कांग्रेस द्वारा राजीव मितान युवा क्लब के माध्यम से एक
अव्यवस्थित आयोजन कराया गया था। ग के लिए आयोजन किया गया था। सम्मेलन में अव्यवथा के कारण सैकड़ो गोवंश असमय काल के गाल में समा गए। गोवंशो की हत्या का दोष राहुल गांधी और भूपेश बघेल को लगेगा। सांसद सुनील सोनी ने कहा की कांग्रेस सरकार पहले गो हत्या का पाप करती है और फिर उसमें लीपापोती का प्रयास करती है। सरकारी आंकड़े तो तीन गायों की मौत बता रही है, जो कि गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *