असामान्य बच्चों संग मनाया राखी एवं संगीत उत्सव बांटी मिठाईयां

असामान्य बच्चों संग मनाया राखी एवं संगीत उत्सव बांटी मिठाईयां
विविध संस्कृतियों से भरे हमारे देश में अनेकों परंपराएं चली आ रही है । उन्हीं में से एक परंपरा है रक्षा बंधन का त्योहार । यूं तो यह त्यौहार एक भाई बहन के रिश्ते को दर्शाता है पर इसका स्वरूप और भी विस्तृत है । इस रक्षा सूत्र को कोई भी महिला सहिरदय से किसी की कलाई में बांधती है तो उसकी कलाई पर बंधे रेशमी धागे का बंधन पूजा के समय बांधे जाने वाले रक्षा सूत्र ( मौली धागा ) की तरह भाई की रक्षा और उसके आरोग्य का कार्य करती है । इसी धारणा को लेकर रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविद शितूत व शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा काटनकर अपनी टीम के साथ घरौंदा आश्रम पंहुचे वहां निवासरत अर्धविक्षिप्त 40 बच्चों को राखियां बांधी गई । इस अवसर पर फाउंडेशन के अंजली शितूत , देवमणि साहू , पीयूष परिहार , छबीलाल सोनी , नारायण सेन , विभा कंवर सहित शुभारंभ फाउंडेशन की समता अरुणा यादव आदि महिलाएं भी उपस्थित रही । आश्रम में निवासरत बालिकाओं व बच्चों को राखियां बांध कर उन्हें उपहार स्वरूप कापी पेंसिल व केडबरीज चाकलेट व मिठाईयां बांटी गई । बच्चों के खुशियों के लिए लक्ष्मी नारायण लाहोटी जी ने मंच संचालन करते हुए राखी व सावन के सुमधुर गीतों के लिए उनके पेटारे से गायक डॉ प्रीता लाल, सुषमा ध्रुव , डॉ मनोज ठाकुर , भावना शर्मा आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी । इन गानों को सुनकर आश्रम के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी छा गई , कुछ बच्चे अपने अपने अंदाज में नृत्य की मुद्रा में भी नजर आए । अध्यक्ष प्रदीप गोविद शितूत ने कहा कि आश्रम की मीना शर्मा एवं उमा स्वामी के आग्रह पर दोनों संस्थाओं को सामान्य से अलग बच्चों संग राखी उत्सव व संगीत की प्रस्तुति का अमूल्य अवसर प्राप्त हुआ । अध्यक्ष सीमा काटनकर ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्री राम ने सावन पूर्णमासी रक्षा बंधन के दिन ही माता सीता को छुड़ाने के लिए समुद्र पर बने पत्थरो के पुल से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी आज शुभारंभ फाउंडेशन एवं रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने इसी रक्षा बंधन उत्सव के साथ पहली बार संयुक कार्यक्रम आयोजित कर भविष्य में समाज सेवा के लिऐ नया अध्याय प्रारंभ किया है। कार्यक्रम के अंत मे आश्रम के सभी सदस्यों का सम्मान उपहार देकर किया गया । प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल ने आश्रम द्वारा दिए गए सहयोग एवं दोनों संस्थाओं द्वारा सुंदर कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार प्रकट किया एवं भविष्य में भी आश्रम के लिए सहयोग प्रदान करने की बात कही ।
प्रदीप गोविंद शितूत अध्यक्षरायपुर ब्राइट फाऊंडेशन 9424202244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *