दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कोपल वाणी के विशेष शिक्षकों का सम्मान किया गया

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कोपल वाणी के विशेष शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता कुछ दिव्यांग शिक्षक भी रहे जो स्वयं बोल सुन नहीं सकते,और अपने जैसे बच्चों को जो सुन बोल नही सकते उनको शिक्षण प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सभी की आंखे नम हो गई बहुत ही भावुक पल के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

इस दौरान कोपल वाणी की संस्थापक श्रीमती पदमा शर्मा का सम्मान किया गया एवं दिव्यांग शिक्षको में 1.गौकरण पाटिल- जिनके स्वयं के हाथ नही है और सुन बोल नही सकते वे कोपल वाणी में पेंटिंग सीखा रहे हैआसिया बानो -डांस टीचर विशेष गर्ग- स्पोर्ट्स शिक्षक अजीत शर्मा-कंप्यूटर शिक्षक विशाखा पांडे -साइन लैंग्वेज शिक्षक इनके साथ साथ कोपल वाणी के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। दिगंबर जैन संस्था की ओर से रीजन अध्यक्ष श्री अतुलमीता जैन, कोषाध्यक्ष श्री अनिल,अनीता जी काला सचिव यशवंत जैन अजय ममता जैन व राजीव जैन पवन सेठी जी सहसचिव श्री अभिषेक रैना जैन नरेश वंदना आदि सदस्य गण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *