मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जिले के 531 बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को पांचवी किश्त में वितरित किए 13 लाख 27 हजार 500 रूपये

अयान न्यूज दंतेवाड़ा जिले से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जिले के 531 बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को पांचवी किश्त में वितरित किए 13 लाख 27 हजार 500 रूपये*
दंतेवाड़ा, 31 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से अपने निवास कार्यालय रायपुर से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को भत्ते की पांचवी किस्त वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 531 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता के रूप में 2500 रूपये की दर से 1327500 लाख रूपये प्रदान किये। जिस पर कार्यक्रम में आये हितग्राहियों ने हर्ष जाहिर की एवं मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्राप्त भत्ते को अपने विकास एवं उत्थान हेतु प्रयोग करने हेतु कहा। ज्ञात हो कि पांच किस्तों में जिले के हितग्राहियों को अब तक 57 लाख रूपये वितरित किये जा चुके है। इस कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द ठाकुर, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, रोजगार अधिकारी श्री अमित वर्मा के द्वारा योजना के पात्र हितग्राहियों के साथ शामिल हुए प्लेसमेंट से चयनित हितग्राही प्रमिला भोगामी को ऑफिस असिस्टेंट का नियुक्ति पत्र तथा श्रीमति सोनल राय को आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर का नियुक्ति पत्र जिला कार्यालय में प्रदान किया गया ।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *