*संकल्प शिविर बलौदा बाजार के कृषि उपज मंडी में बने हेलीपेड में राजीव अवस्थी ने किया स्वागत…।*
बलौदाबाजार।असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने बताया कि कृषि उपज मंडी बलौदा बाजार संकल्प शिविर में आय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का हेलीपैड में जाकर स्वागत किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा , पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी एवम अन्य कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने की ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व हुए संकल्प शिविर में प्रदेश अध्यक्ष के नाते सम्मिलित हुआ था और आज मुख्यमंत्री के रूप में हुआ हू यह सब कार्यकर्ताओं की विशेष प्रयासों से हुआ है। संकल्प शिविर में आए हुए कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण से जोश भर दिया है । वही कार्यकर्ताओं ने कका जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका जोशीला स्वागत किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा कि कका अभी जिंदा है । संकल्प शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी शेल्फी भी खिंचवाई जिसे कांग्रेस पार्टी के आए हुए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।

