भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ने आज़म खान का पुतला फूंका कल लोकसभा कार्यवाही के दौरान अध्यक्षी आसंदी पर बैठी रमादेवी को आज़म खान द्वारा अभद्र अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए संबोधित किया जो संसद के पवित्र मंदिर लोकसभा को लज्जित करने वाली घटना है।ऐसे व्यक्ति को लोकसभा का सदस्य बने रहने का कोई अधिकार नही है।जिसके मन मे महिलाओ के प्रति गलत दृष्टि रखता हो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लोकसभा के सभी सांसदोंअपील करता है कि वो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकसाथ मिलकर आज़म खान की लोकसभा से सदस्य्ता समाप्त करने की मा. स्पीकर से मांग करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कभी ऐसे असभ्य निर्लज व्यक्ति लोकसभा का सदस्य न बने सके ।
आज पुतला दहन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज जी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मखमूर इकबाल खान कार्यालय प्रभारी हमीद मंसूरी जी कार्यालय जिला कार्यालय प्रभारी श्री अकबर अली जी,श्री अमरजीत छाबड़ा जी उनूस क़ुरैशी जी,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री असगर अली जी सोनू सलूजा जी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री शेख आसिफ, , फिरोज ख़्वाजा ,श्रीमती चननी वर्मा जी,श्रीमती रेहाना खान,रश्मीत खुराना जी,रितु शर्मा जी, शब्बीर अहेमद जी,मोज्जम मेमन जी,शेरदिल बेदी जी,जसपाल रंधावा जी,जीशान जी सहित भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए
भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ने आज़म खान का पुतला फूंका

