*तबरेज खान बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल छ.ग. कांकेर के लोक सभा महासचिव*
कांकेर।। कांग्रेस युवा नेता तबरेज खान के कार्यों को देखते हुए और विश्वास जताते हुए कांकेर लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया है। तबरेज खान छात्र राजनीति से ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते हुए आए हैं भूतपूर्व में भी इन्होंने सोशल मीडिया की राजनीति करते हुए अपना एक अच्छा मुकाम हासिल किया है चाहे वह विधानसभा हो या प्रदेश इन्होंने कांकेर जिला संयोजक अल्पसंख्यक विभाग, एनएसयूआई में बस्तर संभाग संयोजक के रूप में, भारतीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक सोशल मीडिया प्रभारी और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ की जन हितेषी सरकार माननीय भूपेश बघेल जी की योजनाओं को धरातल से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक का कार्य किया है। तबरेज खान अपनी तीखे प्रहार से सोशल मीडिया में हमेशा पार्टी में अहम भूमिका निभाते हुए आए हैं और इनका प्रयास है कि सरकार की योजना पंक्ति के आखरी लोग तक पहुंचाई जा सके और उसका लाभ उनको मिल सके।
आईटी सेल कांकेर लोकसभा में नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, आदरणीय सोनिया गांधी जी आदरणीय राहुल गांधी जी प्रदेश प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा जी आदरणीय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुप्रिया श्रीनेत जी, प्रदेश प्रभारी आदरणीय रुचिरा चतुर्वेदी जी प्रदेश अध्यक्ष माननीय जयवर्धन बिस्सा जी कांकेर लोकसभा प्रभारी मनी वैष्णव जी कांकेर लोकसभा सह प्रभारी शुभम वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सोलंकी जी, कांकेर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम जी, कांकेर लोकसभा के प्रभारी आदरणीय गीतेश गांधी जी, कांकेर लोकसभा अध्यक्ष नमन जैन जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिस विश्वास से मुझे कांकेर लोकसभा का महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसे पर खडा उतरने का और अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कांग्रेस की रीति नीति एवं सिद्धांतों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।

