*पैंतिस वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सेवा दे रहे काकेर विधानसभा से विधायक पद के लिए श्री रमेश गौतम जी ने आवेदन देकर उम्मीदवारी पेश की*
कांकेर विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी बनाऐ जाने को लेकर आज दिनांक 21-08-2023 को कांग्रेस सेवादल जिला कांकेर के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने अपनी दावेदारी हेतु कांकेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष श्री मनोज जैन एवं कांकेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री रोमनाथ जैन को अपना आवेदन पत्र सौपा श्री रमेश गौतम सन 1987 से कांग्रेस पार्टी में लगभग 35 वषाॆ से सक्रिय रूप से कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवा प्रदान कर रहे है, पुर्व में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सन 1990-1997 तक अविभाजित बस्तर में उत्तर बस्तर के जिलाध्यक्ष रहे सन 2001-2006 तक युवा कांग्रेस कांकेर के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे कांकेर नगर पालिका में कांग्रेस से तीन बार के पार्षद रहे, विभिन्न धार्मिक, खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, अतं में उन्होंने कहा की यदि कांग्रेस पार्टी मुझे कांकेर विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के चलते एवं कार्यकर्ताओं के आर्शिवाद से विजयी श्री को प्राप्त करुगां

