राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी की 10 गारंटी से आशावान है

20 अगस्त 2023*रायपुर ग्रामीण विधानसभा में तूफानी जनसंपर्क जारी* *आम आदमी पार्टी को मिल रहा है उत्साह जनक जन समर्थन* *राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी की 10 गारंटी से आशावान है जनमानस*रायपुर ग्रामीण विधानसभा मैं 20 अगस्त रविवार को प्रातः सेजबहार और सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं सांय आदर्श नगर मोवा एवं सद्दू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर घर जनसंपर्क किया गया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क लगातार जारी है ।और जनसंपर्क के दौरान जनमानस का उत्साहजनक समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में पधारे राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय श्री भगवत मान जी के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र डॉक्टर संदीप पाठक जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में और जोश भर दिया है। माननीय केजरीवाल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 10 गारंटी दिए जाने की चर्चा जनमानस में उत्साहजनक रूप से देखी जा रही है। निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे । जनसंपर्क अभियान में तरुण बैद्य, के एस नायडू ,आदित्य मिश्रा, नवनीत चंदे, हरप्रीत सिंह भाटिया, तापस विश्वास, सुचित्रा, सुषमा सरदार, कनिका चक्रवर्ती, मिथुन मंडल , प्रकाश पटनायक ,पूर्णिमा ध्रुव ,बबीता, आशा विश्वकर्मा ,सुशील जायसवाल, सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे ।हरप्रीत सिंह भाटीया सोशल मीडिया प्रभारी रायपुर ग्रामीण विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *