प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की मासिक बैठक सम्पन्न——000—–
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा विशालकाय समाजिक संगठन है जिसका प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज दिनांक 13अगस्त 2023को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया था। लगभग 8 ऐजेंडे पर आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी जी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री एल एल कोशले जी , प्रदेश संरक्षक श्री विनोद भारती जी, महासचिव श्री एस आर बंजारे जी, उपाध्यक्ष श्री रेशमलाल धृतलहरे जी, कोषाध्यक्ष श्री श्याम जे टांडे जी,प्रवक्ता श्री रघुनाथ भारद्वाज जी,सह सचिव श्री विजय कुर्रे जी, गुरूघासी गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री एस के सोनवानी जी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र जी,श्री गुलाब टंडन जी ,बिलोकचंद खरे जी,श्री नेतराम गिलहरे जी ,श्री नरोत्तम धृतलहरे जी,श्रीमती नुतन कुर्रे जी, श्रीमती द्रौपती जोशी जी, श्रीमती नीशा ओगरे जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश बंजारे जी,युवा प्रकोष्ठ महासचिव श्री मनोज बंजारे जी, जिलाध्यक्ष महासमुंद श्री विजय बंजारे जी, रायपुर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री जीतेन्द्र आजाद जी ,युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी श्री हेमन्त भारद्वाज जी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर श्री टुकेन्द्र बंजारे जी,श्री डी डी भारती जी के अलावा अनेकों पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए तथा महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया गया। आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के एक रिक्त पद पर गुरूघासी गृहनिर्माण सहकारी समिति रायपुर के अध्यक्ष एवं लम्बे समय तक अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वहन करने वाले तथा उद्योग विभाग में उप संचालक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एस के सोनवानी जी को प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया ।बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय पदाधिकारियों को धन्यवाद आभार जय सतनाम। रघुनाथ भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज

