*रायपुर ग्रामीण ने दिखाई ऐतिहासिक ताकत*
आज दिनांक 27 जुलाई को दोपहर 3:00 प्रदेश पार्टी कार्यालय में रायपुर ग्रामीण विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रायपुर ग्रामीण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सर्किल अध्यक्ष , वार्ड अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । आज की इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई ,वही रायपुर ग्रामीण में व्याप्त समस्याओं पर भी ध्यानाकर्षण किया गया । बैठक में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई । बैठक में यह तय किया गया कि शीघ्र ही एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगी । उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा जिससे कि रायपुर ग्रामीण में आगामी विधानसभा में सकारात्मक परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए । इस अवसर पर रायपुर जिला उपाध्यक्ष तरुण बैद्य के. एस. नायडू ,नवनीत नंदे, परवेज खान, ज्ञानदास कुर्रे, अजीम खान कलावती मार्को , जिनेन्द्र नारंग , जी.एम. दुबे जी ,पुनारद निषाद, महेश तिवारी जी , प्रियंका नंदे, पूर्णिमा ध्रुव, तापस विश्वास, प्रकाश पटनायक, सुचित्रा, रवि सरकार , मिंटू भाटिया, कनिका चक्रवर्ती, एवं संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।*तरुण बैद्य*उपाध्यक्ष, रायपुर जिला एवंप्रभारी रायपुर ग्रामीण विधान सभा

