अयान न्यूज दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
बचेली.. कारगिल विजय दिवस पर शहरों को याद कर आमोद अरण्य मे पौधा रोपण किया गया
वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक अनूठा प्रयास। शहीदों की याद में एक लघु वन विकसित करने का लिया था संकल्प।।आज से 4 वर्ष पूर्व 26 जुलाई 2019 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आमोद अरण्य लघुवन शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में अपने शहीद जवानों के प्रति एक सम्मान का भाव पैदा करना है। जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। वह पौधे वृक्ष का रूप लेकर हमें प्राणवायु प्रदान करें। ऐसी सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जिसके लिए बीते 4 वर्षों में बचेली नगर के पाड़ा पुर में एक बंजर भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा है। ये अनोखा प्रयास अब दिखाई भी देने लगा है। लगभग 350 से अधिक पौधे अब अपनी मध्यम आयु में प्रवेश कर चुके हैं। वन जल संरक्षण समिति इस कार्य में निरंतर लगी हुई है। इसके अलावा समिति की 1 सदस्य नंदिनी दीक्षित इस भावना को और इस पौधारोपण अभियान को गति देने के लिए एक पेड़ शहीदों के नाम का अभियान भी चला रही है। जिसमें वह हर महीने की 19 से 25 तारीख को शहीदों के नाम से पौधारोपण करती हैं। इस पौधारोपण के अवसर पर बचेली थाना प्रभारी श्री गोविन्द यादव, समिति के अध्यक्ष संदीप दीक्षित, उपाध्यक्ष सुमित सरकार,सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती,सह सचिव अशोक पाल नंदी, सीमा दीक्षित सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा