आम आदमी पार्टी ने सघन जनसंपर्क अभियान रीवा लखौली में संपन्न

✨आम आदमी पार्टी ने सघन जनसंपर्क अभियान रीवा लखौली में संपन्न। आरंग – विधान सभा आरंग में आम आदमी पार्टी का बदलाव यात्रा की पड़ाव रीवा लखौली में संपन्न हुए। श्री परमानंद जांगड़े के समक्ष दर्जनों जनता ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली एवं कार्यकर्ता बनकर काम करने के लिये आगे भी आये। विगत दो दिन पूर्व बदलाव यात्रा की शुरुआत आरंग में प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक पंजाब सरकार श्री हरदीप मुंडा जी ने यात्रा का शुभारंभ किया है। जो विधानसभा आरंग के प्रत्येक गावं गली मुहल्ले में जाकर आम आदमी पार्टी के विचार धारा एवं दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार के कार्यों को जन जन तक ले जाकर छत्तीसगढ़ में भी स्वच्छ ईमानदार जनता का सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार लाने के लिये जनता को जागरूक किया जा रहा है। जनता से एक मौक़ा केजरीवाल के लिये जनता से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपील कर रहे है। रीवा लखौली के बदलाव यात्रा में श्री परमानंद जांगड़े श्री डागेश्वर भारती श्री राजू कुर्रे श्री पंचदास साहू जितेन्द्र टंडन टीकम रात्रे सुशील मनहरे संजय टंडन आदि कार्यकर्ता भाग लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *