इँका नेता ने नारियल फोडकर किया छत्तीसगढीया खेल का शुभारम्भ
पूर्व जिला पंचायत सदस्य इँका नेता संदीप यादव ने राजीव खेल युवा मितान क्लब के आयोजकत्व मे आयोजित छत्तीसगढीया खेल महोत्सव का तागा हायर सेकण्ड्री प्रांगण मे नारियल फोडकर शुभारम्भ किया इस मौके पर बच्चो को लम्बी कूद उँची कूद खोखो कबड्डी सहित कई प्रकार के छत्तीसगढी खेल आयोजित किए जाएँगे जिसमे छत्तीसगढी खेलो के प्रति बच्चो को प्रोत्साहित किया जाएगा इस अवसर पर इँका नेता संदीप यादव ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा की सीएम भूपेश बघेल की पहल से ही आज हम अपनी प्राचीननसंस्कृति परम्परा की ओर लौट रहे है बच्चे अपनी छत्तीसगढीया संस्कृति से जुड रहे है राजीव मितान युवा कालब के अध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी ने कहा की बच्चो की प्रतिभा सामने लाने का यह अच्छा अवसर है हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व्ही पी कश्यप बसंत मरकाम चंद्रशेखर महतो भी उपस्थित रहे मौके पर सभी शिक्षक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे

