मंत्री श्री मरकाम ने किया छात्रावास का निरीक्षण

असीम पाल दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*मंत्री श्री मरकाम ने किया छात्रावास का निरीक्षण*
दंतेवाड़ा, 17 जुलाई 2023। आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम ने अपने दो दिवस दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास तथा कन्या शिक्षा परिसर पातररास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शयनकक्ष, भोजनकक्ष, शौचालय की व्यवस्था का भी जायजा लिया। आश्रम की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। श्री मंत्री मरकाम ने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जाना और बच्चों से ज्ञानवर्धक सवाल भी पूछे। जिसका बच्चों ने बखूबी जबाव भी दिया। साथ ही छात्रावास भ्रमण के दौरान प्री-मैट्रिक छात्रावास के छात्र ने जिज्ञास से श्री मरकाम से एक प्रश्न भी किया कि आप मंत्री कैसे बने। मंत्री श्री मरकाम ने बच्चे की सवाल का जवाब देते हुए संतुष्ट किया और बालक की इच्छा जाहिर करने पर सेल्फी भी लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *