धरसीवा थाना बना अवैध वसूली का नया आशियाना

रायपुर ,धरसीवा थाना इन दिनों अवैध कारोबारियों की वजह  से नहीं वरन पुलिसकर्मी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है ,112 जो की जनता की सेवा के लिए बनी थी अब वही 112 वसूली हेतु उपयोग हो रही है ,सूत्रों की माने तो कबाड़ कारोबारी ,रेत ठेकेदारों से मोटी रकम की मांग की जाती है ,रकम न देने पर पुलिसकर्मी  बेजबरन  व्यपारियो को परेशान कर रहे ,और झूठे केसों में फ़साने की धमकी दे रहे है ,सूत्रों की माने तो एक कबाड़ कारोबारी से पुलिसकर्मी बड़ी रकम की मांग कर रहे थे ,रकम न देने की एवज में कबाड़ कारोबारी की गाडी को थाने में घंटो खड़ा करवाया गया ,प्रदेश के मुखिया पुलिस को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कोई कोर कसार नहीं छोड़ रहे है ,वही सालो से उगाही में व्यस्त पुलिसकर्मी  अपने कारगुजारियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए है ,जनता ने पुलिस कप्तान से माँग की है की यदि अवैध वसूली में जुटे पुलिसकर्मीयो  के खिलाफ कार्यवाही नहीं करते तो जनता इन्साफ के लिए सडको पर आने के लिए मजबूर होगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *