*बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश*


*बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश* उत्तर विधानसभा अंतर्गत काली माता वार्ड क्षेत्र स्थित खपराभटटी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें पहली कक्षा के छात्रो को तिलक लगाकर उनका प्रवेश कराया गया साथ ही कापी पुस्तक स्कूल ड्रेस भी दिया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज उपस्थित रहे उन्होंने सभी बच्चो को मन लगाकर पढने की बात कही साथ ही उन्होंने एक छात्रा की तारीफ की जिसके माता पिता कचडा बिनने का कार्य करते हैं परन्तु अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढाने का कार्य सहारनीय है। स्कूल की प्राचार्य बिंदु ठाकुर ने भी बच्चे और पालकों को शाला उत्सव की बाधई दी। इस दौरान शिक्षिका भावना, वाय आर साहू, दयाराम साहू, राखी सिंग, विमल वर्मा, गीता वर्मा, मो रियाज, लक्ष्मी साहू उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *