इंजिनीयर्स अकादमी रायपुर द्वारा अपने संस्थान से विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित सहायक अभियंता एवं उपअभियंता सिविल के सम्मान समारोह एवं स्कॉलरशिप वितरण 2019 का आयोजन दिनांक 14/07/2019 को आनंद वाचनालय कंकाली पारा रायपुर में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डा. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव माननीय विधायक सिहावा विधानसभा एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण (छ.ग) (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) थी !माननीय विधायक महोदय ने अपने अध्यक्षता भाषण में राज्य निर्माण में सिविल इंजीनियर के कर्त्तव्य एवं महत्व पर ज़ोर देते हुए , शार्टकट से दूर रहने एवं विस्तार अध्ययन कर उच्चगुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु नव नियुक्त अभियंता को सलाह दी !
तत्पश्चात् संस्थान से विभिन्न विभागों में UPSC, PSC, एवं एसएससी में 2019 में चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप वितरण किया गया !
इंजिनीयर्स अकादमी रायपुर के डाइरेक्टर श्री राजेंद्र सोनकर द्वारा इंजिनीयर्स अकादमी रायपुर की शुरुवात एवं इस संस्थान से छ.ग सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता एवं उपअभियंता के रूप में 62 विद्यार्थियों का 4 वर्ष के अलाप समय में ही चयनित होने की जानकारी देते हुए इस वर्ष 2019 में 16 सहायक अभियंता एवं 16 उपअभियंता के पद पर चयन होने की जानकारी दी ! इंजिनीयर्स अकादमी रायपुर सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक अग्रणी कोचिंग संस्थान है एवं यहाँ पर चयन आईटी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में फीस की राशि का 100% एवं 50%राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाती है !
इंजिनीयर्स अकादमी रायपुर द्वारा सम्मान समारोह एवं स्कॉलरशिप वितरण कार्यकम का आयोजन !

